कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने नाचरोंन और रादौर की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
गांव व शहरवासियों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए उमेश बुबका ने जताया आभार
रादौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: कांग्रेस नेता उमेश बुबका, हल्का रादौर, ने देर रात नाचरोंन और रादौर में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रामलीला के आयोजन से जुड़े लोगों और उपस्थित ग्रामीणों व शहरवासियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर उमेश बुबका ने कहा कि उन्हें दोनों स्थानों पर आयोजित रामलीला कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने गांव व शहरवासियों की ओर से दिए गए मान-सम्मान और स्नेह के लिए दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिया गया प्यार और सम्मान उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी गांव व शहरवासियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।
कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने रामलीला आयोजकों, ग्रामीणों और शहरवासियों का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।