HCS परीक्षा उत्तीर्ण कर DSP बनीं अश्विनी चौहान, कांग्रेस नेता विक्रम सैनी ने घर पहुंचकर दी बधाई
यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम न्यूज़): हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के गांव पालेवाला निवासी किसान श्री प्रमोद राणा की सुपुत्री अश्विनी चौहान ने HCS परीक्षा उत्तीर्ण कर DSP पद प्राप्त किया है। अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की गई इस शानदार सफलता से अश्विनी चौहान ने अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अश्विनी चौहान की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कांग्रेस नेता विक्रम सैनी उन्हें हार्दिक बधाई देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अश्विनी चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की। उन्होंने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
अश्विनी चौहान की सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। किसान परिवार से आने वाली अश्विनी की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।