शाजापुर: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मोहना के मंगलेश्वर महादेव मंदिर में बैठक का आयोजन
मोहना के मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में शाजापुर जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर एवं ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत उपस्थित हुए . सर्वप्रथम भगवान मंगलनाथ महादेव एवं विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश चंद्रवंशी के द्वारा जिला एवं ब्लॉक समन्वयक का तिलक लगा