रामगढ़: नौगांवा क्षेत्र के गोलकी गांव में खेतों पर चोरों ने किया धावा, मोटर-स्टार्टर और तार चुराए, पुलिस जांच में जुटी
Ramgarh, Alwar | Sep 29, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत गोलकी गांव में बीती रात चोरों ने किसानों के खेतों को निशाना बनाकर सिंचाई मोटर, स्टार्टर और बिजली के तार चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो बोरिंग के ताले टूटे मिले और उपकरण गायब थे। चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दोपहर करीब 12 बजे नौगांवा थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।