फर्रुखाबाद: पति से विवाद के बाद मोहल्ला कासिमबाग निवासी महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर भर्ती
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कासिमबाग निवासी 40 वर्षीय सोनम का पति रामेश्वरम से मंगलवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तभी गुस्से में आकर सोनम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वालो ने आनन-फानन में जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। परिजनों ने जानकारी दी।