मनेर: प्राथमिक विद्यालय सतेन्द्र नगर मोहल्ला में 'आपका शहर, आपकी बात' जनसंवाद का आयोजन
Maner, Patna | May 27, 2025 मनेर नगर के वार्ड संख्या 18 स्थित प्राथमिक विद्यालय सत्येंद्र नगर मोहल्ला में आपका शहर आपकी बात जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन, सिटी प्रबंधक आनंद कुमार और पार्षद शामिल हुए। नगर वासी ने अपनी जन समस्याओं को अवगत कराया। मंगलवार की शाम 4:25 पर कार्यक्रम हुई।