मनेर: हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Maner, Patna | Feb 20, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए हत्या प्रयास के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान हुद्दापर के गोलू सोनू और सिंघाड़ा गांव के रहने वाले लाला राय के रूप में की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। मामला शुक्रवार की शाम 4:31 के करीब की है।