लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैधरी गांव में दलित युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम करीब 7:25 बजे की गई, जब पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।