काको: सरस्वती मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक के ठोकर के बाद एक बाइक पर सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के समीप हुए एक सड़क दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गया निवासी संजय कुमार तथा जितेंद्र कुमार अपनी बाईक से एकंगरसराय से जहानाबाद की ओर जा रहे थे। इसी बीच सरस्वती मो के समीप विपरीत दिशा से आ रही है अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे यह हालत हुई।