बाह: जैतपुर में बिजली विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, बिजली चोरों में मचा हड़कंप
जैतपुर ब्लॉक के बड़ा गांव सहित कई ग्रामीण इलाकों में गुरुवार सुबह 10 बजे से ही बिजली विभाग की टीम ने अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस औचक कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान कई लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए, जिनके खिलाफ विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसडीओ, जेई और लाइनमैन समेत कई अधिकारी व क