फूलपुर: प्रतापपुर में नहर की जाम पाइपलाइन से जलनिकासी ठप, जलजमाव से ग्रामीण परेशान
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई में नहर विभाग की उदासीनता के चलते प्रतापपुर गांव में जलनिकासी की समस्या बनी हुई है गांव का पानी नहर के नीचे डाली गई पाइप के जरिए दूसरी तरफ स्थित तालाब में पहुंचता है, लेकिन पाइप जाम होने से जलनिकासी ठप हो गई है बारिश का पानी जमा होने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।