अशोकनगर। 1857 की क्रांति की महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर लोधी समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने रविवार दोपहर 1 बजे वीरांगना रानी अवंती बाई स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की वंदना से हुई।