सांगानेर: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए कल 11 सितंबर को होगा दूसरे चरण का मतदान, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने लिया जायजा
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए कल 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने कहा कि निगम के 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत 24 लाख 18 हजार 264 मतदाता तय करेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं जिला प्रशासन ने 150 वार्डों के लिए 2,256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।