शामली: शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इण्टर कॉलेज में पुलिस ने नशा मुक्ति चौपाल लगाई
Shamli, Shamli | Sep 11, 2026 शुक्रवार को पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस पार्टी ने शामली शहर के माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति चौपाल लगाई। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और सुरक्षित, स्वस्थ्य और सामाजिक जीवन शैली अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की गई।