सेपउ: कल रविवार को मनाई जाएगी बाबू महाराज की दौज, चितौरा में शनिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय मेला
Sepau, Dholpur | Sep 12, 2026 कल रविवार को बाबू महाराज की दौज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु विभिन्न गांवों से पैदल कांवड़ लेकर बाबू महाराज के मंदिरों पर पहुंचेंगे। इसी क्रम में धौलपुर जिले के बसई नवाब क्षेत्र के चितौरा और पिपहेरा स्थित बाबू महाराज मंदिरों पर मेले का आयोजन होगा। दौज को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और मंदिरों पर सुब