रमकंडा: रमकंडा प्रखंड संसाधन केंद्र में बीईईओ रंभा चौबे को विदाई दी गई
शुक्रवार को रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रखंड के शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सहित कई शिक्षकों ने गुलदस्ता भ