पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव को जदयू कार्यकर्ता ने जूता पहनाया
सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे जदयू कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए। वहीं, इस दौरान स्टेज पर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव के पैर में जदयू कार्यकर्ता ने जूता पहनाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।