पटना ग्रामीण: पटना: खान सर का आरोप, कुछ अधिकारी अभ्यर्थियों की बातें सीएम तक नहीं पहुंचने दे रहे
BPSC अभ्यर्थियों के री एग्जाम की मांग को लेकर किए जा रहे प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे खान सर ने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अधिकारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खान सर ने कहा कि कुछ अधिकारी हैं जो अभ्यर्थियों की बातों को सीएम नीतीश कुमार तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं। इसलिए हमारा उद्देश्य है कि हम अभ्यर्थियों की बातों को सरकार तक पहुंचाएंगे।