पटना ग्रामीण: भाजपा और जदयू कार्यालयों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात
BPSC अभ्यर्थियों का एक बार फिर से सोमवार को महाजुटान हो रहा है। री एग्जाम की मांग को लेकर BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे भाजपा और जदयू कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस को आशंका है कि अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन के दौरान जदयू और भाजपा कार्यालय पर भी हंगामा कर सकते हैं।