पटना ग्रामीण: कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी
सोमवार की दोपहर 12 बजे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के मौक पर देशरत्न मार्ग स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे।