पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पटना पहुंचे, बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन में उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात
सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पटना पहुंचे। जानकारी के मुताबिक बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन में उद्योगपतियों के साथ वे बैठक करेंगे। जिसमें केंद्रीय आम बजट पर चर्चा होगी। मीटिंग में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे।