जतारा: जतारा में “नारी शक्ति बंधन पखवाड़ा” शुरू, 25 अप्रैल तक महिलाओं के लिए होंगे विशेष कार्यक्रम
जतारा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “नारी शक्ति बंधन पखवाड़ा” का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग रामजी नायक की उपस्थिति में किया गया। यह अभियान 10 से 25 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता पर विशेष फोकस रहेगा।