बांसगांव: 2027 तक सहजनवां-बांसगांव के बीच बिछेगी रेल लाइन व बनेंगे 12 रेलवे स्टेशन, अंतिम चरण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
पूर्वोत्तर रेलवे की बहुप्रतीक्षित परियोजना सहजनवां- दोहरीघाट नई रेल लाइन तीन चरणों पूरी होगी। प्रथम चरण में सहजनवां से बांसगांव तक 32.95 किमी लंबी रेल लाइन वर्ष 2027 तक बिछ जाएगी। मिट्टी भराई, पुलिया निर्माण आदि के लिए टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। दूसरे चरण में बांसगांव से बड़हलगंज तक 36.80 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी।