श्री गंगानगर: रक्षाबंधन के मौके पर श्रीगंगानगर पुलिस ने पुलिस लाइन में आयोजित किया रक्षा का वचन कार्यक्रम
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 27, 2026
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से श्रीगंगानगर पुलिस की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी।