प्रतापगढ़: अंतू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राम नगर भोजपुर से 4 कछुओं के साथ 4 तस्कर किए गए गिरफ्तार
थाना अंतू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामनगर-भोजपुर मार्ग से 4 प्रतिबंधित भारतीय देसी कछुओं (Ganges Soft Shell Turtle) के साथ 4 अभियुक्तों को सोमवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हंडौर (थाना लीलापुर) के निवासी हैं। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।