महोबा: मुढ़ारी गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 महोबा के मुढ़ारी गांव निवासी कालका प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राजेश ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए। परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।