उमरेठ: उमरेठ, कुंडाली में पोले पर सुंदर सजे बैल; खंडेरा चौक पर 100 बैल जोडियों का पूजन, पुरस्कार दिए गए
उमरेठ और कुंडालीकला में पोले का पर्व उत्साह से मनाया गया। पोले पर खंडेरा चौक में आयोजन किया गया। सौ बैल जोडियां यहां लाई गई। बैलांे का पूजन किया गया। दस मुख्य पुरस्कार के साथ सभी बैल जोडियों को पुरस्कृत किया गया। गुरुवार को सात बजे तक आयोजन चला।उमरेठ जैसे किसान क्षेत्र में पोला सबसे बडा त्यौहार बन जाता है। गुरुवार को किसानों ने अपने बैलों को नहलाया, सजाया।