ब्यौहारी: प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमी चढ़ा टावर पर, देवलौंद में तीन घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
प्रेमिका से बात न होने पर 18 वर्षीय युवक द्वारा टावर पर चढ़कर किए गए हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। देवलौंद थाना क्षेत्र के निमुहा गांव के पास स्थित 33 हजार केवी के विद्युत टावर पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे युवक संतोष साकेत अचानक चढ़ गया। संतोष अपनी प्रेमिका के नाराज़ होकर फोन न उठाने से आहत था और उसने टावर पर चढ़कर मांग की कि उसकी प्र