लखनऊ में अधिवक्ताओं पर कथित बर्बरता के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रस्तावित धरने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है।