स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मधुबनी जिला प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिथिला की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए विशेष जनभागीदारी पहल शुरू की है। प्रशासन ने जिलेवासियों से मिथिला का पारंपरिक पाग धारण कर घरों, प्रतिष्ठानों और उपयुक्त स्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समाज के सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया है। साथ ही पाग पहनकर तिरंगा फहराते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की गई है।
#MadhubaniNews #Madhubani #BiharNews #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #IndependenceDay2026 #Mithila #MithilaCulture #MithilaPag #Tiranga #DeshBhakti #MadhubaniAdministration #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Har Ghar Tiranga ] [ Har Ghar Tiranga 2026 ] [ Independence Day 2026 ] [ Madhubani Administration ] [ Mithila Pag ] [ Mithila Culture ] [ Madhubani Independence Day ] [ Tiranga Campaign ] [ Bihar Independence Day ] [ Madhubani Latest News ]