🔳खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कटनी शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, मिठाई और नमकीन के लिए नमूने
🔳कटनी – दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में मिलावटखोरी पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार जांच एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जांच टीम ने बुधवार को कटनी शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाई एवं नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कार्रवाई के दौरान माधवनगर गेट के सामने स्थित गोलू रेस्टोरेंट से खोया पेड़ा एवं पतीसा, स्टेशन रोड स्थित कोजी स्वीट मार्ट से मजूम मिठाई एवं नमकीन तथा सिल्वर टॉकीज रोड स्थित बाहुबली स्वीट्स से खोया पेड़ा के नमूने संग्रहित किए गए। इसी प्रकार सिल्वर टॉकीज रोड स्थित शानू स्वीट्स से नारियल बर्फी एवं रसगुल्ला के नमूने जांच के लिए लिए गए।
संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, अमानक एवं गलत नाम या दावे के साथ खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वालों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026