हुज़ूर: अवधपुरी थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, घर में मृत अवस्था में मिली
Huzur, Bhopal | Oct 28, 2025 भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में मिली। जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय उर्मिला यादव के पति रघुवीर सिंह यादव गांव गए हुए थे। लौटने पर जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो गेट नहीं खुला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां उर्मिला बेहोशी की हालत में मिली|