हुज़ूर: मध्यप्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए अब एक ही परीक्षा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
Huzur, Bhopal | Oct 28, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को घोषणा की कि अब मध्यप्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी, यूपीएससी की तर्ज पर। उन्होंने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं से भर्ती प्रक्रिया में देरी होती है, जिसे अब समाप्त किया जाएगा। सीएम राज्य कर्मचारी संघ के दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए|