सवाई माधोपुर कृषि उपज मंडी में 1350 रुपए में मिल रहा डीएपी खाद का कट्टा
सवाई माधोपुर। किसानों के लिए राहत की खबर है। सवाई माधोपुर के आलनपुर स्थित कृषि उपज मंडी समिति में डीएपी खाद का कट्टा 1350 रुपए में उपलब्ध है।
रबी फसलों की बुवाई एवं कृषि कार्यों के बीच डीएपी खाद की उपलब्धता किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। किसान आलनपुर स्थित कृषि उपज मंडी समिति में खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों से अपील: खाद खरीदते समय निर्धारित मूल्य पर ही खरीद करें और पक्का बिल अवश्य लें। खाद की उपलब्धता एवं स्टॉक की पुष्टि मंडी समिति से कर लें।