कटरा: बसघट्टा गांव की बागमती नदी में डॉल्फिन मिलने का वीडियो वायरल, जाल से रेस्क्यू किया गया
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के बसघट्टा गांव में बागमती नदी में मिले डॉल्फिन का विडियो बुधवार दोपहर करीब दो बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मछुआरे नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए हुए थे। इसी बीच जाल में डॉल्फिन आकर फंस गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद उसे जाल से बाहर निकाला गया।