सांगोद: थाना क्षेत्र के मंडिता गांव के खेत में धान की फसल को पानी देते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Sangod, Kota | Aug 1, 2026 सांगोद थाना क्षेत्र के मंडीता गांव में धान की फसल में पानी देते समय 68 वर्षीय किसान राधेश्याम मीणा खेत में अचेत अवस्था में मिले। जानकारी के अनुसार, राधेश्याम मीणा अपने खेत में धान की फसल को पानी दे रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे खेत में ही गिर पड़े। जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उन्होंने राधेश्याम मीणा को अचेत अवस्था में देखा।