बहराइच: बहराइच संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क का पीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण
बहराइच संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 200 किलोमीटर की लंबाई के 165 करोड रुपए की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजमगढ़ से वर्चुअल माध्यम से किया गया। रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए सीडीओ ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम का मुर्गीहा में सजीव प्रसारण किया गया।