बहराइच: दोनदरा इलाके में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकराई,हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोनदरा इलाके में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है।