बहराइच: महाराजगंज इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने लगाई फांसी,हालत गंभीर,इलाज जारी
उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर पति को बाहर जाने से रोकने पर पति ने खतरनाक कदम उठाने की सोची। पति ने गुस्से में आकर फांसी के फंदे पर लटक गया। गनीमत रही की समय रहते पता चलने पर उसको फांसी के झूलते फंदे से उतारा गया। आनन फानन में बेहोशी की हालत में पीड़ित को अस्पताल लाया गया। पीड़ित मोहम्मद हनीफ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।