बहराइच: बहराइच राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 143639 वादों का हुआ निस्तारण,सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि 10 करोड़ 12 लाख 80 हज़ार 795
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच उत्कर्ष चतर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जनपद न्यायालय बहराइच में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 143639 वादों का निस्तारण किया गया। यह जानकारी सूचना विभाग के द्वारा दी गई है