बूंदी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने की चुनाव तैयारी की समीक्षा सबसे पहले मतदान करने वाले 50 मतदाताओं को मिलेंगे प्रमाण पत्र
Bundi, Bundi | Apr 18, 2024 लोकसभा आम चुनाव, 2024 के लिए की गई तैयारियांे की गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा कर संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अब तक लोकसभा आम चुनाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के ऐसे मतदान केन्द्र जहां गत चुनावों में मतदान का प्रतिशत 60 से कम रहा है।उनपर विशेष ध्यान दे।