बांसगांव: माल्हनपार में महिला को टक्कर मारने के बाद इलाज के बहाने अस्पताल ले गया कार चालक, साथियों को बुलाकर परिजनों से की मारपीट
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित माल्हनपार चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कार की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। स्थानीय निवासी चंद्रावती देवी (45) अपने बेटे के साथ घर जा रही थीं, तभी बैक हो रही इग्निस कार (UP53AU1167) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और उनके मुंह व हाथ में चोट आई।