राजस्थान का अनोखा परिवार: 6 पीढ़ियों के 185 सदस्य एक साथ रहते हैं, रोज 50 किलो आटा और 15 किलो सब्जी की खपत,राजस्थान के अजमेर के पास रामसर गांव में बागड़ी माली परिवार संयुक्त परिवार की अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। परिवार की छह पीढ़ियों के कुल 185 सदस्य एक ही घर में साथ रहते हैं। इनमें 65 पुरुष, 60 महिलाएं और 60 बच्चे शामिल हैं।