इटावा: कटरा बल सिंह में हुई दहेज हत्या के मामले में न्यायालय ने 3 अभियुक्तों को सुनाई सजा, सभी पर अर्थदंड भी लगाया गया
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 कोतवाली इलाके के दहेज हत्या के 3 अभियुक्तों को न्यायालय ने सजा सुनाई और उनपर अर्थदंड भी लगाया है। मामला 5 मार्च 2016 का बताया गया है, जिसमें न्यायालय ने 3 अभियुक्त, प्रेमचंद्र, भुवनेश व आशु को सजा सुनाई। एक अभियुक्त को 10 वर्ष एवं 2 को 7-7 वर्ष की सजा एवं उनपर ₹14-₹14 हज़ार का अर्थदंड लगाया गया है।