इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला को धोखे से गाड़ी में बैठाकर टप्पेबाज जेवरात लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 सिविल लाइन थाने में ग्वालियर निवासी महिला अर्चना गुप्ता ने शिकायत दी, कि वे इटावा स्टेशन के पास ग्वालियर जाने के लिए खड़ी थीं। तभी कार सवार 4 टप्पेबाजों ने उन्हें ग्वालियर छोड़ देने का भरोसा देकर कार में बैठा लिया।और रास्ते मे टप्पेबाजी कर उनके गहने लेकर उन्हें जसवंतनगर पर उतारकर, वे फरार हो गए,पीड़ित ने पुलिस से FIR दर्ज कर कार्यवाही की माँग की।