इटावा: मुकुंदपुर के समीप बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 चौबिया थाना क्षेत्र के कलेपुरा निवासी अजब सिंह पुत्र श्रीराम कल शाम को बाइक से राशन लेने जा रहे थे। तभी मुकुंदपुर के समीप बाइक व टैक्ट्रर की भिडन्त हो गयी, जिसमें बाइक सवार अजब सिंह की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, आज मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम करवाते हुए, शव परिजनों को सौंप दिया।