इटावा: इकदिल थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 इकदिल थाना पुलिस मंगलवार को ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर की द्वारा सूचना दी गयी कि 1 युवक अवैध असलाह लिए हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा है। तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर एसआई करनवीर ने कठगवा निवासी, वीर बहादुर पुत्र शिवराज को अवैध 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया।