इटावा: मुकुन्दपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 चौबिया इलाके के मुकुन्दपुरा गांव के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति अजब सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।मामले में बताया जा रहा है कि कलेपुरा के रहने वाले व्यक्ति घर से बाज़ार राशन लेने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत होने पर पुलिस ने शव का मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया और जांच में जुट गई है।