इटावा: सैफई पीजीआई में भर्ती बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी महिला
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 सैफई पीजीआई में भर्ती हवेली गांव निवासी बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।मामले में बताया जा रहा है कि हवेली किशनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला मीरा देवी 14 मार्च की दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गईं थीं। परिजनों ने उन्हें सैफ़ई पीजीआई में भर्ती कराया था, जहाँ पर बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।