राजगढ़ धाम पर हुई माता की घट-स्थापना , निकाली भव्य नशामुक्ति रैली, हजारों श्रद्धालु ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प*
( अजमेर न्यूज़)
राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर प्रातःकाल मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने अपने परिवार के साथ चक्की वाले बाबा मुख्य मंदिर पर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात् प्राचीन तेजाजी महाराज के मंदिर पर पूजा व आरती की व माता कालिका एवं बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान के साथ अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घटस्थापना की। यह अखण्ड ज्योति माह अश्विन की एकम् से प्रारम्भ होती है जिसका समापन दशमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु पूरे नवरात्राओं के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, माँ काली व अखण्ड ज्योति के विशेष दर्शन करते हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया यह महोत्सव 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा इसके अंतर्गत 16 अक्टूबर को बाबा भैरवनाथ का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भरेगा। इस लख्खी छठ मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस जाप्ता लगाया गया है, चिकित्सा विभाग की और से भी अस्थाई डिस्पेन्सरी नवरात्रा के 9 दिनों तक चिकित्सा टीम मय आवश्यक दवाओं व एम्बूलेन्स की भी तैनात की गई है। घटस्थापना के बाद चम्पालाल महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने विशाल नशामुक्ति रैली निकाली और उपस्थित श्रद्धालुओं ने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संकल्प लिया।
घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, वैदान्श बुलबुल, मिताली, वंशिका, कपिल, ताराचन्द, कन्हैयालाल, देवानन्द, नवल किशोर, यश मारोठी, कैलाश सेन, कमल सुनारीवाल, संजय चौहान, राजुमार, श्याम, विनय, त्रिलोक, सुरेश गुर्जर, मनोज मेहरा, अमिताभ, पंकज सेन, राजकुमार चावडा, दीपक बसीटा, संजीव जितेंद्र कश्यप, भूपेन्द्र बंजारा, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614
Ajmer, Ajmer | Oct 11, 2026